प्रतापगढ़ – सच्ची पत्रकारिता दिखाने का गजब का इनाम, पत्रकार के घर में पुलिस द्वारा घुस कर तोड़फोड़ करने का परिजनों ने लगाया बड़ा आरोप

मो० आफताब अहमद
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जनपद में सच्ची पत्रकारिता करने का बड़ा इनाम वहा के एक स्थानीय पत्रकार को मिला है। पत्रकार के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने घर में घुस कर जमकर तोड़फोड़ और लूटपाट किया है। पत्रकार के परिजनों का आरोप है कि इस तोड़फोड़ के दरमियान गाव के दबंग भी पुलिस के साथ थे और घर के जेवर और नगदी लूट ले गए है।

जिसके बाद पत्रकार ने बूथ पर हो रही धांधली की सूचना एडीजी जोन, एसपी प्रतापगढ़़ और उच्चपदस्थ अधिकारियों को दिया। आरोप है कि इससे नाराज़ दबंग लोगो ने आज मंगलवार की सुबह पुलिस के साथ शिव प्रसाद के गांव पंहुच कर अन्य गांव वांलो के साथ-साथ उनके घर में घुंस कर की तोड़-फोड़ किया। इस दरमियान पत्रकार ने बताया कि उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था। बाद में घर पहुचने पर घटना की जानकारी मिली है। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियो को शिकायत किया गया है।











