राईस मिल में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेजा
उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम चौकिया में गुरुवार की प्रातः दोहरीघाट सिंचाई नहर के पास एक राईस मिल में मान सिंह वर्मा (40) पुत्र दलसिंगार वर्मा का शव पाया गया। सूचना के आधर पर पहुंची उभांव थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु बलिया भेज दिया।
मृतक मूल निवासी उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम तेलमा जमालुद्दीन पुर के निवासी है। इस राइस मिल में मिले शव को फंदे से लटक कर आत्म हत्या बताया जा रहा है। क्या सच्चाई है यह तो पुलिस की विवेचना के बाद ही पता चल सकेगा। अब देखना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इस घटना में क्या तथ्य पाती है। पुलिस के अनुसार मृतक के शशांक (14), मयंक (08) नामक दो पुत्र व पत्नी निर्मला देवी हैं। भाई रामेश्वर वर्मा व विनय वर्मा तेलमा जमालुद्दीन पुर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। एक भाई देवकान्त वर्मा सरकारी नौकरी में हैं।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..