गजब – पुलिस चौकी फूंकने, सिपाही से एके-47 लूटने सहित 36 मुकदमों के आरोपी माफिया डॉन अतीक अहमद के कुख्यात शूटर आबिद को मिला सरकारी गनर

तारिक खान
प्रयागराज। प्रयागराज ही नही बल्कि पुरे प्रदेश में अपने खौफ का राज चला चुके माफिया डॉन अतीक अहमद के कुख्यात शूटर आबिद उर्फ़ प्रधान को स्थानीय प्रशासन ने सरकारी गनर मुहैया करवाया है। प्रशासन के इस फैसले से सोशल मीडिया पर एतराज के भाव साफ़ दिखाई दे रहे है। बताते चले कि पुलिस चौकी फुकने, सिपाही से AK-47 लुटने जैसे 3 दर्जन अपराधिक मामले आबिद पर दर्ज है।

शुक्रवार से लेकर अभी तक शहर में हर तरफ मामले की चर्चा होती सुनाई दे रही है। उधर सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा का विषय बना रहा। मामले से संबंधित पोस्ट पर सैकड़ों लोगों ने कमेंट कर अपनी राय भी जाहिर की। इस मामले पर मशहूर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर कहा है कि पुलिस चौकी फूंकने, सिपाही से एके-47 लूटने सहित 36 मुकदमों के आरोपी कुख्यात शूटर को सरकारी गनर देकर विभाग को शर्मसार न किया जाए।











