जेल से लालू यादव के बाहर आने का रास्ता हुआ साफ, रांची हाईकोर्ट ने दिया इस मामले में ज़मानत

तारिक खान
रांची: चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD के मुखिया लालू प्रसाद यादव को आज रांची हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। उन्हें यह जमानत दुमका कोषागार से 13.3 करोड़ रुपये की निकासी के मामले में दी गई है।

रांची हाईकोर्ट से मिली इस राहत के बाद लालू प्रसाद यादव के जेल से बाहर आने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।लालू प्रसाद को दुमका कोषागार मामले में जमानत मिलने से पहले चारा घोटाले के तीन अन्य मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी है।











