सेल्फी बनी दुर्घटना का कारण, सड़क हादसे में गई वाराणसी में पोस्टेड सहायक नगर आयुक्त की जान, दूरदर्शन के असिस्टेंट डायरेक्टर गंभीर रूप से घायल

ए जावेद
वाराणसी, जनपद के पडोसी जिले भदोही में हुवे आज एक रोड एक्सीडेंट में नगर निगम वाराणसी के सहायक नगर आयुक्त आशीष ओझा की मौत हो गई वही दूरदर्शन के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिषेक तिवारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। दुर्घटना उंज थाना क्षेत्र के वहिदानगर स्थित एक अंडरपास ब्रिज पर हुई। घायल अभिशेख को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र गोपीगंज में भर्ती करवाया गया जहा हालत नाज़ुक होने पर उन्हें प्रयागराज रिफर कर दिया गया है।

टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाली कार के चालक ने दोनों घायलों को उन्हीं की कार से सीएचसी गोपीगंज पहुंचाया और फिर वहां से फरार हो गया। सीएचसी में चिकित्सको ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक की हालत नाजुक देख उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। ऊंज थानाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर भागने वाले कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।











