शर्मनाक – छत्तीसगढ़ में कचरा उठाने वाली गाडी से मुक्ति धाम ले जाया गया कोरोना से मृत लोगो के शव

आदिल अहमद
रायपुर। छत्तीसगढ़ से एक शर्मनाक समाचार सामने आया है। यहाँ एक जिले में कचरा उठाने वाली गाडी से कोरोना संक्रमितो का शव मुक्ति धाम ले जाने की बात सामने आई है। मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले का है। जहा कोरोना से जिन लोगों की मौत हुई उन्हें शव वाहन तक नहीं मिला। उनके शवों को नगर पंचायत के कचरा फेंकने वाले वाहन से ले जाया गया।

पूरे मामले में सीएमएचओ डॉ0 मिथलेश चौधरी ने कहा कि मरीजों का ऑक्सीजन लेवल बेहद कम था। कचरा वाहन से शव ले जाने के मामले में उन्होंने कहा कि शव ले जाने की व्यवस्था सीएमओ और नगर पंचायत की है। वो ही अंतिम संस्कार के लिए शवों को मुक्तिधाम ले जाते हैं। वही सीएमओ और नगर पंचायत के ज़िम्मेदार कुछ भी बोलने से कतरा रहे है।











