ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, महिला के साथ दोनों बच्चो को भेजा शिशु संरक्षण गृह

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। जीआरपी पुलिस ने रविवार की शाम 05017 दादर मेल ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की कट कर हुयी मौत के मामले में सोमवार को शव का जहां पीएम करवा दिया, वहीं जांच व परख से शिनाख्त के अभाव में मृत महिला के मिले दो बच्चे रुदल (05) व बच्ची बन्दना (03) को न्याय पीठ बाल कल्याण समिति (मऊ) के समक्ष पेश कर उन्हें शिशु संरक्षण गृह मे दाखिल करा दिया।













