ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी की चौक थाना क्षेत्र के बेनियाबाग स्थित भीख शाह गली के पास से कल दोपहर में उचक्कों द्वारा महिला से पर्स चुरा लिए जाने की घटना का सफल खुलासा करते हुवे चौक पुलिस ने महज़ 24 घंटे के अन्दर ही एक बाल अपचारी सहित तीन को गिरफ्तार कर चोरी गए माल को शत प्रतिशत बरामद कर लिया है। पुलिस ने घटना को कारित करने वाले बाल अपचारी (13) वर्ष सहित विष्णु पटेल उर्फ कल्लू पुत्र स्व0 लालचन्द्र पटेल निवासी छोटी पियरी और गोविन्दा पुत्र प्रेमचन्द्र डोम निवासी बेनियाबाग डोमखाना, समस्त थाना चौक, वाराणसी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ आशुतोष तिवारी अपने दल बल के साथ पहुचे और घटना के सम्बन्ध में तफतीश किया। पीड़ित महिला के लिखित शिकायत पर तत्काल मुकदमा अंतर्गत धारा 0052/2021धारा 379,411 भा0द0वि0 दर्ज कर कार्यवाही शुरू किया गया। चौक पुलिस के पास एक बड़ा टास्क के तरीके से ये मामला था कि आखिर आँख से काजल गायब करने के तरीके से किसने इस घटना को कारित कर डाला। घटना के अनावरण हेतु एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश पाण्डेय ने प्रकरण के तत्काल खुलासे हेतु निर्देशित किया। चौक इस्पेक्टर डॉ आशुतोष तिवारी के द्वारा इस प्रकरण के खुलासे के लिए एक लग टीम बनाया गया और टीम का नेतृत्व खुद किया गया।
पुलिस टीम ने इलेक्ट्रानिक सर्विसलास के साथ साथ स्थलीय सुचना तंत्र के द्वारा सुराग्गाशी किया जाने लगा। इस दरमियान एक टीम सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल में लग गई। देर रात तक सभी आरोपियों की शिनाख्त हो गई और उनके गिरफ़्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया। इस क्रम में रात भर पुलिस के हाथ कामयाबी तो नही मिली और खुद को तेज़ समझने वाले ये आरोपी पुलिस के हाथो से निकल जा रहे थे। इसी दरमियान आज सुचना के आधार पर बनियाबाग़ नगर निगम कार्यालय से सुबह 10:40 बजे के करीब तीनी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद कर लिया। बरामद किये गए
चोरी गए माल में 24100 रूपये नकद एवं तीन अदद चेक, एक अदद एटीएम क्रेडिट कार्ड, एक अदद ड्राइविंग लाइसेंस, एक अदद आधार कार्ड, एक अदद पैन कार्ड, व एक अदद बटुआ बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि चोरी गए माल का शत प्रतिशत पुलिस ने बरामद कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राजेश कुमार यादव मय हमराह हे0का0 भूपेन्द्र सिंह, का0 रणधीर, का0 राजकपूर, का0 महेन्द्र कुमार, थाना चौक, वाराणसी शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…