दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह और अस्सी चौकी इंचार्ज दीपक कुमार के संयुक्त प्रयास से पकड़ा गया शातिर चोर, चोरी की दो बाइक हुई बरामद

ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के भेलूपुर थाने को वाहन चोरी के मामले में आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जब दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह और अस्सी चौकी इंचार्ज दीपक कुमार के संयुक्त प्रयास के बाद एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार हुआ। गिरफ्तार हुवे वाहन चोर के कब्ज़े से दो चोरी की बाइक बरामद हुई है। बरामद बाइक के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक लंका थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी, जबकि दुसरे के सम्बन्ध में पूछताछ अभी चल रही है।

इसी दरमियान पुलिस की चेकिंग देखा मौके से मुड कर भाग रहे युवक पर दीपक कुमार की नज़र पड़ी तो उन्होंने उसको दौड़ा लिया। इधर जानकारी मिलने के उपरांत दुसरे तरफ से दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज ने रास्ते में ही श्रीराम चंद्र शुक्ल चौराहे के पास स्थित शौचालय के निकट से शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार वाहन चोर ने पूछताछ में अपना नाम आकाश गुप्ता पुत्र स्व० रामसेवक गुप्ता निवासी दीनदयाल नगर कालोनी, दुर्गाकुंड वाराणसी बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर एक और चोरी की बाइक उसके कब्ज़े से बरामद है है। गिरफ्तार अभियुक्त पर पुलिस वैधानिक कार्यवाही कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक बजाज डिस्कवर 100 सीसी और एक हौंडा स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है।











