तारिक खान
प्रयागराज। बढती बारिश और गंगा में जारी कटान के बाद अब गंगा किनारे की रेट ने अपने सीने में दफन राज़ को खोलना शुरू कर रखा है। इस क्रम में आज सोमवार को कटान का दायरा और बढ़ गया। इससे रेत में दबे कई और शव बाहर दिखने लगे। गंगा तट से कुछ फीट की दूरी पर ही कई शवों के मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन की चिंता भी गंगा में बढ़ते पानी के तरह बढ़ गई। दोपहर से शाम तक फाफामऊ घाट पर मजदूरों की मदद से रेती से तलाश तलाश कर कुल 11 शव निकलवाए गए। जिसके बाद उन शवो का हिन्दू रीतिरिवाज़ के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने कर्मियों की मदद से सभी शवों पर गंगा जल डलवाया गया। इसके बाद एक साथ चिताएं लगवाईं। कफन और रामनामी के अलावा घी और राल मंगाकर सभी शवों का देर रात तक अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। जोनल अधिकारी ने ही सभी शवों का श्राद्ध किया और मुखाग्नि दी। इस घाट पर अभी और शवों के दबे होने की आशंका व्यक्त किया जा रहा है। उधर, प्रशासन हर कोशिश कर रहा है कि एक भी शव कटान की वजह से गंगा में बहने न पाएं। समय रहते शवों को रेत से बाहर निकाल कर विधिवत अंतिम संस्कार कराया जाए, ताकि प्रदूषण फैलने से रोका जा सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…