इंडो नेपाल सीमा के बसही में SSB के जवानों व नेपाल APF ने सीमा पर संयुक्त गश्त कर,सीमा की गतिविधियों पर रखी नजर

फारुख हुसैन
लखीमपुर-खीरी। सम्पूर्णानगर भारत- नेपाल की सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों व नेपाल APF ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संयुक्त रुप से गस्त कर सीमा की गैर गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही एक दूसरे के साथ सूचनाओं का आदान प्रदान किया। कोरोना से सतर्कता पर चर्चा भी की.

दोनों देशों के जवानों ने सीमा पर हो रही गैर जरूरी गतिविधियों पर नजर रखी। संयुक्त गश्त का मुख्य उद्देश्य कोरोना से सतर्कता पर चर्चा करना व नो मैंस लैंड एवं सीमा बन्द का जायजा लेना तथा दोनों देशों के जवानों का आपसी समन्वय स्थापित करना रहा। इस संयुक्त गस्त के बारे में बसई निरीक्षक कमांडेंट विकसित यादव ने दी।











