एक मोबाईल रिपेरिंग दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग दुकान में रखा हजारों का समान जलकर हुआ खाक

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय आदर्श नगर पंचायत के सीएचसी सीयर के समीप सोमवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में लगी आग से दुकान में हजारों रुपये मूल्य का सामान जल कर हुआ स्वाहा हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

लोगों की मदद से आग पर काबू पाने में सफल रहा परन्तु तब तक दुकान में रखा हजारों रूपए मूल्य का सामान जल कर स्वाहा हो चुका था। आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। जैसी ही इस घटना के बारे में व्यपार मंडल को पता चला व्यपार मंडल के अध्यक्ष व्यापारी नेता प्रशांत कुमार मंटू ने शासन से पीड़ित दुकानदार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।











