नेपाल की मोहनानदी के उफनाने से दुधवा के जंगलों में भरा बाढ़ का पानी

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी. पहाड़ो और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के बाद पड़ोसी देश नेपाल की मोहना नदी उफान पर आ चुकी है जिसके कारण लखीमपुर खीरी जिले के इंडो नेपाल सीमा पर मौजूद दुधवा टाइगर रिजर्व की नकवआ नदी पूरी तरह भर जाने के बाद बाढ़ ने जमकर अपना कहर बरपा किया है,

जिसके कारण कहीं न कहीं जंगलों में पानी भरने का मुख्य कारण नदी भी मानी जा रही है ,लेकिन इसके बावजूद भी पार्क प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है और जो भी कार्य दुधवा के हित को लेकर कहने की बात की जाती है लेकिन कोई भी कार्य जमीनी स्तर पर देखने को नहीं मिल रहा है ।











