भोजपुरी फिल्म डायरेक्टर और नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने लिया शपथ

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। भोजपुरी फिल्म इण्डस्ट्रीज के डाईरेक्टर और नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सीयर, आलोक सिंह ने सीयर ब्लाक में ब्लाक प्रमुख पद की शपथ ली। एसडीएम सर्वेश यादव ने मंगलवार को ठीक 11.30 बजे ब्लाक परिसर में आकर्षक एवं सुसज्जित मंच से आलोक सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। ब्लाक प्रमुख पद की शपथ लेने के उपरान्त आलोक सिंह ने फिर सामुहिक रुप से नव निर्वाचित बीडीसी सदस्यों को फिर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। मंच पर शपथ लेने से पूर्व ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने भगवान अवधूत के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चन भी किया।












