अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर फेका गया शव हुआ बरामद, क्षेत्र में मचा हडकम्प

डॉ विद्याभूषण मिश्र
भीमपुरा (बलिया)। भीमपुरा थाना क्षेत्र के लोहटा गांव के पास बुधवार को नहर में किनारे 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर फेका हुआ शव मिला। वह काला टीशर्ट और जीन्स पैंट पहना हुआ था। उसके गले मे कटे होने का निशान है। वहां पर उपस्थित लोगों ने मृत व्यक्ति की पहचान नही कर पाए। सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस मृत व्यक्ति की पहचान में जुटी हुई।

इस संबंध में एसएचओ योगेश यादव ने बताया कि हर में शव मिली है उसके गर्दन पर कटे होने का निशान पाया गया। लोगों से पहचान कराई गयी लेकिन कोई शिनाख्त नहीं कर पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत व्यक्ति के बारे में पता लगाया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।











