पी0 वी0 संधू ने जापानी यामागुची को सीधे मुकाबले में पटखनी देकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश, स्वर्ण पदक से महज़ दो कदम की बची दुरी

आदिल अहमद
नई दिल्ली. भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शुक्रवार को करोड़ों भारतीयों की खुशियों में इजाफा करते हुए ओलिंपिक के महिला वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पीवी सिंधु ने जरुरत के समय बेहतरीन खेल का परिचय देते हुए जापान की और रैंकिंग में खुद से दो पायदान ऊपर यामागुची एकाने को सीधे गेमों में हराकर अतिंम चार में प्रवेश कर लिया।

शुरुआती गेम में एक समय तक मुकाबला बराबरी का चल रहा था, लेकिन जैसे-जैसे वक्त आगे बढ़ा, तो सिंधु की आक्रामकता भी अगले स्तर पर पहुंच गयी। सिंधू ने अपनी आक्रामक रैलियों और चपलता से जापानी प्रतिद्वंद्वी को बैकफुट पर आने पर मजबूर कर दिया। मानो विश्व नंबर पांच यामागुची ने सिंधु के सामने सिरेंडर कर दिया और भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम सिर्फ 23 मिनट के अंतराल में 21-13 के विशाल अंतर से जीतकर शानदार मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली।











