प्रेरणा – पति करता था अफीम की तस्करी, पत्नी ने खुद सुचना देकर पुलिस से पकड़वाया, 5 किलो अफीम हुई बरामद

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी पति की हरकतों से परेशान खुशबू ने आखिरकार वह कर दिखाया, जिसे करने से आम महिलाएं झिझकती हैं। मिशन शक्ति से प्रभावित होकर खुशबू ने पति को पांच किलो अफीम के साथ गिरफ्तार करवा दिया। पुलिस अधीक्षक ने उसके साहस की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया है। अब खुशबू साहसी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

जिस पर सीओ धौरहरा टीएन दुबे की अगुवाई में एक तरफ से फूलबेहड़ प्रभारी तो दूसरी तरफ से सुंदरवल चौकी प्रभारी लोकेश सिंह अपनी टीम हेड कांस्टेबल ब्रजनाथ यादव, अरविद यादव गांव पहुंचे और गुरमुख सिंह को अफीम बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से पूछताछ में गुरमुख का एक साथी थाना व कस्बा भीरा निवासी शिव सिंह पुत्र शिवम सिंह को भी अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों से छह किलो अफीम बरामद हुई। सात महीने पहले शादी हुई थी। खुशबू का मायका सिसौरा में ही है। खुशबू ने बताया कि जब मेरा पति अफीम खाकर आता तो मुझे मारता पीटता था। जिसके चलते वह बहुत ही परेशान थी ।











