बाईक दुर्घटना में दो बच्चे सहित चार चोटिल

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्थरारोड-बलिया राजमार्ग पर शनिवार को दिन में 11 बजे ग्राम मझवलिया के सामने दो बाइकों की भिड़न्त में 2 बच्चे सहित दोनों बाइक सवार चोटिल हो गए। घटना के बाद बच्चों का प्राइवेट में प्राथमिक उपचार करा कर जहाँ घर भेज दिया गया, वही दोनों बाइक चालकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय घटी जब जयराम अपनी बाईक सड़क पर मोड़ रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद सभी के परिजन अस्पताल पहुच चुके है। कैफ खान अपने गांव से बच्चों के साथ बाईक पर सवार होकर ग्राम सहियां में रिश्तेदारी जा रहे थे।











