साहब, नए नए नगर निगम में शामिल हुए लोहता पर भी नज़र-ए–इनायत कर दे

शाहीन बनारसी/ मो0 सलीम/मुकेश यादव
वाराणसी। नगर निगम में नए नए शामिल हुए इलाको में आम जन जीवन के लिए मूलभूत आवश्यकताओ जैसे पेय जल, साफ़ सफाई और रौशनी की व्यवस्था आदि चरमरा गयी है। इस व्यवस्था को करने कि ज़िम्मेदारी जो पहले कभी नगर पंचायत की हुआ करती थी अब नगर निगम के हवाले है। जन प्रतिनिधियों के कार्यकाल समय से पहले ही समाप्त हो गए है। मगर जनता अपनी गुहार लगाने के लिए इन्ही जनप्रतिनिधियों के पास जाया करती है। मजबूर जन प्रतिनिधि नगर निगम के जिम्मेदारो के दफ्तर में दस्तक देते रहते है, जहा से उन्हें आश्वाशन मिलता रहता है।

रहीमपुर इलाके में आज लगभग कई महीनो से इस गली में सीवर का गंदा पानी बह रहा है। इसके साथ मिलकर बारिश का पानी जमा होने के कारण लोगो को आने जाने में बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गन्दा पानी से स्थानीय लोगो को तमाम बिमारी होने ऑर घर में तमाम तरह के कीड़े आने कि आशंका बनी रहती है। इलाके के लोगो के लिए ये गली एक अद्भुत कहानी बनी हुई है। स्थानीय लोगो का कहना है कि ये इलाका नगर निगम के क्षेत्र में आता है और इसकी शिकायत सम्बंधित अधिकारी को कई बार करने के बाद भी किसी भी अधिकारी के कान पे जू तक नहीं रेंगता। इस इलाके के लोग भगवान भरोसे ही उस गंदा पानी में आने जाने को मजबूर है।
स्थानीय पूर्व ग्राम प्रधान इम्तियाज़ फारुकी ने हम से बात करते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में कई बार नगर निगम का चक्कर काट चूका हु, मगर सुनवाई होने का नाम नहीं ले रही है। कई शिकायते लिखित, मौखिक और टेलीफोन द्वारा दिए जाने के बाद भी कोई भी कार्यवाही नहीं हो रही है। मेरे खुद के आर्थिक रूप से जितना काम हो सकता है करवा रहा हु, अन्यथा व्यवस्था क्या है ये देखा जा सकता है।










