69 हजार शिक्षक भर्ती – आरक्षण घोटाले का आरोप लगा अभ्यर्थियों ने किया बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश कुमार द्रिवेदी के आवास का घेराव

अनुराग पाण्डेय
लखनऊ। 69 हज़ार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया लगातार विवादों के बीच घिरी हुई है। इस क्रम में आज राजधानी लखनऊ में 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले का आरोप लगाकर अभ्यर्थियों ने लखनऊ स्थित बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश कुमार द्विवेदी के घर का घेराव किया।

विभाग ने मुख्यमंत्री से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण के लिए समय मांगा है। पूर्व में 30 जून को नियुक्ति पत्र वितरित करने का कार्यक्रम था, जिसे स्थगित कर दिया गया था।











