समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की कार्यकर्ता बैठक में बोले हैदर गुड्डू – 2022 में सायकल वापस आ रही है

ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक बैठक आज प्रदेश उपाध्यक्ष हैदर गुड्डू के आवास पर आयोजित हुई, जिसमे संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया।

अल्पसंख्यक सभा जिला अध्यक्ष आदिल खान ने अपने सम्बोदन में कहा कि संगठन के मजबूती के लिए हमको हर स्तर पर प्रयास करना है। हर एक गली में अपने कार्यकर्ताओं की मजबूत पकड़ होनी चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव इरफान खान, राष्ट्रीय बुनकर एक्शन कमेटी के सरफराज अहमद, मोहम्मद सलीम, जुबेर खान, मेहंदी हसन, आयशा सिद्दीकी, मेहताब खान, मुदस्सीर राजा, शाहिद नोमान, अमर, करीम, बाबू इलाही, जिया सिद्दीकी इत्यादि शामिल रहे।











