इंडो नेपाल सीमा पर लाखों की तस्करी के माल सहित एक तस्कर गिरफ्तार

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी जिले के इंडो नेपाल सीमा के सम्पूर्णानगर क्षेत्र में बीती रात मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसएसबी के जवानों ने ट्रैक्टर ट्राली से भारत से नेपाल ले जाया जा रहा तस्करी के भारी मात्रा में माल सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

वही पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम नीरज गौंड पुत्र राम किशोर गौंड निवासी कृष्णानगर, जिला लखीमपुर खीरी बताया। वही पकड़ा गया माल में सीलिंग पैनल 14 पीस एवं पैनल लुकिंग पट्टी 70 पीस एक ट्रैक्टर साथ में एक ट्राली जिनकी कुल कीमत 8 लाख 61 हजार रुपये आँकी गई है। वहीं एसएसबी ने पकड़े गए माल को कागजी कार्यवाही उपरांत कस्टम के हवाले कर दिया है।











