मध्य प्रदेश : 60 साल की बुज़ुर्ग महिला के साथ दो नाबालिगो सहित पांच ने किया कथित गैंग रेप, सभी आरोपी हिरासत में

आफताब फारुकी
भोपाल: इंसान का ज़मीर कितना मर चूका है ये सोच कर कभी कभी आपका दिल बैठने लगता होगा। कुछ वाक्यात इस तरीके के सामने आते है कि उसको सुनकर एक बारगी यकीन तक नही होता है। ऐसा ही एक वाक्या मध्य प्रदेश के सिगरौली में सामने आया है जहा एक 60 साल की बुज़ुर्ग महिला के साथ पांच लोगो ने कथित रेप की घटना को अंजाम दिया। इसमें दो आरोपी नाबालिग भी है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला आदिवासी समुदाय से ताल्लुक़ रखती है और दातून बेचने का काम करती है। महिला शराब की आदी है। कल दातून बेचकर अपनी बहन के साथ महिला ने पहले शराब पी और इसके पश्चात रेलवे क्रॉसिंग से बीड़ी पीते हुए घर जा रही थी। रेलवे क्रॉसिंग के पास पांच आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसकी बहन भी साथ में थी जिसको आरोपी बंधक बनाए हुए थे। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद महिला जयंत चौकी पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।











