वाराणसी शिवपुर थाने से बाइक चोरी प्रकरण – एसआई मोहम्मद अकरम सहित दो सस्पेंड

अनुराग पाण्डेय
वाराणसी। वाराणसी में शिवपुर थाना परिसर से बाइक चोरी हो जाने के प्रकरण में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुवे नाईट अफसर के तौर पर घटना वाले दिन तैनात रहे एसआई मोहम्मद अकरम और संतरी विनय पटेल को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस विभाग में इस कार्यवाही के बाद हडकंप मचा हुआ है।

अंततः आज डीसीपी काशी ने बाइक प्रकरण में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर एक एसआई मोहम्मद अकरम जो घटना के रात में नाईट अफसर थे और एक सिपाही विनय पटेल पर गाज गिरा ही दिया है। डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने शिवपुर थाने पर रात्रि ड्यूटी में तैनात सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अकरम और पहरे पर तैनात संतरी कांस्टेबल विनय पटेल को प्रथम दृष्टया कार्य में लापरवाही मिलने पर निलंबित कर दिया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।











