ए0 जावेद / शाहीन बनारसी
वाराणसी। भवानीपुर में हुई पेंटर के हत्या के प्रकरण में अंततः वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने आज अहल-ए-सुबह बड़ी कार्यवाही किया। इस घटना क्रम में आज लापरवाही के आरोप में डीसीपी वरुणा विक्रांत वीर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक एसआई सहित कुल 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। बताते चले कि पेंटर की हत्या के पूर्व स्थानीय पुलिस को आपसी विवाद की जानकारी मिली थी। मगर पुलिस ने कोई भी कार्यवाही न करते हुए मामले को वही रफा-दफा कर दिया था। ये पुलिस की बड़ी लापरवाही मानी जा रही थी।
डीसीपी वरुणा विक्रांत वीर ने ड्यूटी में लापरवाही पर कार्यवाही करते हुए एसआई सूर्यप्रकाश, हे0का0 विजय भान, का0 रोहित कुमार प्रजापति, राहुल कनौजिया, सोहन सोनकर, राहुल जयसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अधिकारियो की इस कार्यवाही से महकमे में हडकंप मचा हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…