कुदरत का कहर – कोइली मोहान ताल क्षेत्र में 3 दर्जन ग्रामो के किसान भुखमरी के कगार पर

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत कोइली मोहान ताल क्षेत्र में लगभग 3 दर्जन ग्रामो के किसान भुखमरी के कगार पर जा चुके हैं। कारण यह कि बरसात की पानी से ताल क्षेत्र लबालब भर चुका है। इसके कारण किसानों की सारी फसल बर्बाद हो चली है, दूसरी तरफ घाघरा नदी का जलस्तर ताल की पानी से काफी हद तक ऊपर जा चुका था, लेकिन अब नीचे आ गया है।

वार्ड नम्बर 25 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान राम ने अधिकारियों से आग्रह किया है कि नदी का जलस्तर कम है, तत्काल हल्दी रामपुर रेगुलेटर का फाटक खोल दें ताकि कोईली मोहान ताल का पानी नदी में चला जाता और खेत खाली होकर फसल को बचा लिया जाता।











