प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत बटा राशन
संजय ठाकुर
बलिया।सियर विकासखंड के ग्रामसभा ससना बहादुरपुर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत समस्त राशन कार्ड के लाभार्थियों को निःशुल्क राशन वितरण किया गया।। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर यादव उर्फ (बाउल यादव) के हाथों राशन वितरण आरंभ कराया गया। जिसमें कार्ड धारकों को राशन के साथ-साथ बैग भी उपलब्ध कराया गया।
प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा इस महामारी के समय में गरीबों के लिए अन्य की कमी ना पड़े, इसके लिए पूरे देश में योजना चलाई जा रही हैं। ये कार्य सराहनीय है। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर यादव उर्फ (बाउल यादव) कोटेदार नन्दलाल गुप्ता, जेई आशुतोष श्रीवास्तव, आगनबाड़ी शीला देवी, आलोक सिंह, राजन, शैलेश कुमार मौर्य, सोनू , राजेन्द्र प्रताप सिंह, जयकरन प्रसाद, संतोष गुप्ता आदि लोगो की मौजूदगी में लोगों को निशुल्क राशन वितरण किया गया। बचे हुए लाभार्थियों को कल भी वितरण किया जाएगा।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..