ममता फाउंडेशन की सचिव ममता राय ने अपने बेटे रक्षित के जन्मदिन पर बाटा गरीबो को राशन

ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी की प्रख्यात समाजसेवी और ममता फाउंडेशन की सचिव ममता राय ने आज अपने बेटे रक्षित के जन्मदिन पर गरीबो को राशन बाट कर अपनी खुशिया मनाया। इस मौके पर कई ज़रुरतमंद परिवार को राशन वितरण किया गया।

राशन वितरण में मुख्य रूप से संस्था के विजय कोमल सोनी, दिव्यांश सिंह, सर्वेश पाण्डेय, प्रिंस सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, राहुल राय, शानू सिंह और मनोज जायसवाल आदि सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य स्ट्रीम लाइट में रहना नही है बल्कि गरीबो की मदद करना है। हम गरीबो के मदद हेतु सदैव प्रयत्नशील है।











