@SatishBharadwaj के हुक्म की तमिल करने सडको पर फ्लैग मार्च करने निकली @varanasipolice ताकि कायम रहे अमन-ओ-सुकून

ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के आदेश पर आगामी मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत अमन-ओ-सुकून को कायम रखने के लिए आज वाराणसी के हर एक थाना क्षेत्र में उपलब्ध पुलिस बल और आईटीबीपी के साथ फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दरमियान रास्ते में पड़ने वाले सभी इमाम चौक के आसपास लोगो को मुहर्रम के मुताल्लिक आये सरकारी दिशानिर्देश से भी अवगत करवाया गया। इस क्रम में लोगो को घरो में रहकर मुहर्रम का पर्व आस्था के साथ मनाने के लिए निर्देशित भी किया गया। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी निरीक्षक आदमपुर सिद्धार्थ मिश्रा, एसआई शमशाद खान, राकेश सिंह, कुवर अंशुमन सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।











