वाराणसी। पिछले वर्ष की भाति इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र लोलार्क कुंड स्नान नहीं होगा। इस बात की जानकारी प्रबंध समिति ने दिया है। इसके अतिरिक्त एसीपी भेलूपुर प्रवीन कुमार सिंह ने भी इससे सम्बंधित बयान जारी करते हुए कहा है कि लोलार्क कुंड स्नान से सम्बंधित चल रही बाते केवल अफवाहे और कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र इस बार भी लोलार्क कुंड स्नान का आयोजन नहीं होगा।
सोशल मीडिया पर कतिपय लोगो ने लोलार्क कुंड स्नान से सम्बंधित अफवाह फैलाई थी। जिसको लेकर असमंजस्य की स्थिति पैदा हो गयी थी। जिसे स्पष्ट करते हुए आयोजक समिति ने पत्र जारी कर स्पष्ट रूप से कहा है कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए लोलार्क कुंड स्नान एवं दर्शन नहीं होगा।
इस क्रम में आज एसीपी भेलूपुर प्रवीन कुमार सिंह दल बल सहित लोलार्क कुंड स्थित आयोजन स्थल पहुंचे। और वहां हालात का जायज़ा लिया। साथ ही अधिनस्थो को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार का आयोजन नहीं हो। सुरक्षा का पूरा इंतजाम रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..