होशियार हो जाये इन टप्पेबाजों से, अगर कही आपको ये दिखाई दे तो तुरंत करे पुलिस को सूचित, वर्ना ये आपके साथ भी कर सकते है टप्पेबाजी

ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी में शातिर टप्पेबाजो का आज फोटो जारी करते हुवे वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने आम जनता से अपील किया है कि अगर कही ये दिखाई देते है अथवा इनके सम्बन्ध में कोई जानकारी हो तो तुरंत थाना प्रभारी चौक (9454404383), अथवा थाना प्रभारी कोतवाली (9454404388), अथवा चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल (7839699763) को सूचित करे। सुचना देने वाले को इनाम की भी घोषणा वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के द्वारा किया गया है।












