गलत संगत ने महज़ 16 साल के किशोर को बना दिया अपने जैसा अपराधी, लुट के मामले में बालअपचारी सहित 3 गिरफ्तार

ए0 जावेद / शाहीन बनारसी

वाराणसी। चितईपुर पुलिस ने लुट के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए एक बालअपचारी सहित 3 युवको को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लुट का मोबाइल, एक अदद नाजायज़ चाक़ू और लुट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घटना के अनावरण करने में एसआई अर्जुन सिंह, विनय तिवारी, सुभाष चन्द्र अपने हमराहियो सहित शामिल रहे।

गौरतलब हो कि विगत दिनों प्रो0 गंगा शरण की पत्नी कुछ कार्य हेतु अपने घर से बाहर निकली थी। तभी एक बाइक पर स्वर 3 युवक उनका मोबाइल लुट कर फरार हो गये। घटना कि सुचना पुलिस को मिलने के बाद चितईपुर थाने में अ0 सं0 18/21 दर्ज हुआ। इस घटना के खुलासे हेतु पुलिस की एक टीम चितईपुर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में बनी। जिसमे एसआई अर्जुन सिंह, विनय तिवारी और सुभाष चन्द्र शामिल थे।

पुलिस इस घटना में साक्ष्य संकलित कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। आज अहल-ए-सुबह लगभग 5 बजे पुलिस को ज़रिये मुखबिर के सुचना मिली कि लुट की घटना के आरोपी तीनो बदमाश करमनवीर तिराहे पर आने वाले है। सुचना पर पुलिस ने तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। तभी सामने से एक बाइक पर 3 लोग आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार तीनो युवक भागने लग गये। इधर पहले से मुस्तैद कड़ी पुलिस ने दौड़ा कर तीनो को पकड़ लिया। पुलिस के हिरासत में आये तीनो अभियुक्तों में से एक किशोर था। जिसकी उम्र महज़ 16 साल थी, और वह बुरी संगत के कारण इस अपराध में शामिल हुआ। पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, लुट का मोबाइल और एक अदद नाजायज़ चाक़ू बरामद हुआ है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में से समीर यादव इससे पहले भी जेल जा चूका है। जिसके संगत में 16 साल का किशोर भी बहक कर अपराध के रास्ते पर चल पड़ा। तीसरा गिरफ्तार अभियुक्त अनिल कुमार है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को अदालत में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *