शौच के लिए घर से बाहर गई किशोरी से गैंग रेप

मुकेश यादव / संजय ठाकुर
बलिया। रविवार को एक किशोरी से गैंग रेप का मामला सामने आया है। यह मामला बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। बलिया के इस गाव में रविवार की देर रात को एक 15 वर्षीय नाबालिक किशोरी के साथ चार युवको ने मिलकर गैंग रेप जैसी घटना को अंजाम दिया। किशोरी ने अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी घर पहुच कर अपने परिजनों को प्रदान किया। परिजनों संग थाने पहुची पीडिता ने घटना के सम्बन्ध में पुलिस को बताया।

पुलिस को दिली तहरीर के अनुसार, किशोरी रविवार शाम शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। चार युवक किशोरी को उठाकर झाड़ियों में लेकर चले गए और दुराचार किया। किशोरी रोती-बिलखती घर पंहुची। उसने घटना से अपनी मां को अवगत कराया। रविवार रात में ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।











