महंत नरेद्र गिरी मौत प्रकरण : आन्नद गिरी, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी से करेगी सीबीआई पूछताछ, एक सप्ताह के लिए मिली सीबीआई को तीनो आरोपियों की रिमाण्ड

तारिक खान / शाहीन बनारसी
प्रयागराज। महंत नरेन्द्र गिरी मौत प्रकरण में सीबीआई ने कल अदालत से तीनो आरोपियों आद्या तिवारी, उसके पुत्र संदीप तिवारी और योग गुरु आनन्द तिवारी से पूछताछ के लिए 15 दिन की रिमांड माँगा था। इस पर आज अदालत में हुई बहस के बाद अदालत ने तीनो की 7 दिनों की रिमांड मंजूर कर लिया है। ये रिमांड अवधी कल सुबह यानि 28 सितम्बर से शुरू होगी।

इस दरमियान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आनंद गिरी, आद्या तिवारी व संदीप तिवारी की से कोर्ट ने जानकारी ली। तीनो आरोपियों ने दो तीन दिन का ही रिमांड देने की प्रार्थना किया। जेल से रिमांड लेने व वापस ले जाने के पहले तीनो आरोपियों का मेडिकल टेस्ट करवाना होगा। साथ ही अदालत ने निर्देशित किया है कि आरोपियों पर थर्ड डिग्री का नहीं किया जाएगा।











