बेनियाबाग के युवा कारोबारी शेखू खान बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष
ए जावेद/ शाहीन बनारसी
वाराणसी। वाराणसी के अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले तेज़ तर्रार युवा भाजपा नेता शेखू खान को अल्पसंख्यक मोर्चा का महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर उन्हें बधाई देने वालो का तांता लग गया है। नवजवान नेता के समर्थको ने सुचना मिलने के बाद ही उनके आवास पर पहुच कर मालाओं से उन्हें लाद दिया।
बधाई देने वाले सभी लोगो ने शेखू खान से उम्मीद जताई है कि क्षेत्र की आम समस्याओं का निस्तारण वह करेगे। इस दरमियान शेखू खान ने हमसे बात करते हुवे कहा कि पार्टी ने जो विश्वास मेरे ऊपर जताया है मैं उसमे पूरी तरफ से खरा उतरूंगा। उन्होंने कहा कि 2022 चुनावो के मद्देनज़र पार्टी की नीतियों को घर घर जाकर बताना है। जितना भाजपा ने अल्पसंख्यको के हितो में काम किया है, आज तक किसी भी सत्ता में रहने वाले दल ने नही किया है। देश में और प्रदेश में विकास की लहर दौड़ रही है। विकास में बाधक बने विपक्ष को आईना दिखाया जायेगा।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..