आईआरसीटीसी पहली बार वैष्णो देवी दर्शन हेतु चलाएगी विशेष ट्रेन, जाने स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

उमेश गुप्ता
आईआरसीटीसी पहली बार माता वैष्णो देवी दर्शन आगामी 16 नवम्बर से आगामी 22 नवम्बर तक हरिद्वार, ऋषिकेश के दर्शन हेतु विशेष ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। जो 6 रात्रि एवं 7 दिन का पैकेज होगा। जिसका पैकेज मूल्य 6615 रुपये निर्धारित है। इसके अंतर्गत हरिद्वार, ऋषिकेश व माता वैष्णो देवी के दर्शन कराये जाएंगे। इस ट्रेन में बैठने की सुविधा छपरा, सीवान, भटनी, बेल्थरा रोड, वाराणसी, जौनपुर सीटी, सुल्तानपुर, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली एवं मुरादाबाद से उपलब्ध है।

उक्त सूचना एक विज्ञप्ति के माध्यम से आईआरसीटीसी लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिंहा ने जारी की है। जिसे पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने आमजन की सुविधा के लिए सार्वजनिक की है।











