जाम का झाम सुलझाने सड़क पर उतरे पियरी चौकी इंचार्ज श्रीमन नारायण पाण्डेय

ए0 जावेद
वाराणसी। शाम ढलते ही कबीरचौरा से पियरी होते हुए नई सड़क का रास्ता जाम के झाम में फंस जाता है। कई दिनों से चल रही इस समस्या के निदान हेतु पुलिस अपने पसीने बहाती रहती है। मगर समस्या जस की तस बनी रहती है। इस समस्या के निदान के लिए पियरी चौकी इंचार्ज श्रीमन नारायण पाण्डेय ने कल खुद सडको पर उतरकर कबीरचौरा से लेकर नई सडक तक के रास्ते को जाम के झाम से निजात दिलवाया।

क्षेत्रीय दुकानदारों का कहना था कि जाम की समस्या के कारण उनके ग्राहकों को आने में दिक्कत होती है, जिससे उनके कारोबार पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय चौकी इंचार्ज ने हमारी इन समस्याओं को समझा और जनता की सहायता करते हुए इस इलाके को जाम से भी मुक्ति दिलाई है।










