भीरा पलिया के बोझवा स्थित रेलवे ट्रैक बाढ़ से 3 जगहो से हुआ क्षतिग्रस्त, रेलवे प्रशासन ने मरम्मत का शूरू करवाया कार्य

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी÷ पहाड़ो और मैदानी क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के बाद बनबसा बैराज से 5 लाख से ज्यादा क्यूसेक छोड़े गए पानी से लखीमपुर खीरी के प्रमुख नदियां उफान पर है। जिसके चलते जिले के पलिया स्थित शारदा नदी भी उफान पर आ गई थी। जो अब बाढ़ के रूप में पलिया तहसील में जमकर अपना कहर बरपा कर रही है।

हालात देखकर लगातार सतर्कता रेलवे प्रशासन के द्वारा बरती जा रही है। वही जानकारी देते हुए स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह ने बताया कि फिलहाल मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया गया है। जो तेजी से किया जा रहा है। बोल्डर वगैरह लगाए जा रहे हैं। जल्द ही कार्य ठीक कर लिया जाएगा। वही इस रूट पर छोटी लाइन की मैलानी से बहराइच ट्रेनों को स्थगित कर दिया गया है।











