लखनऊ : पुलिस से हुई मुठभेड़ में 50 हज़ार का इनामिया अपराधी हमजा हुआ ढेर, तीन पुलिस कर्मियों को भी लगी गोली

आदिल अहमद
लखनऊ. राजधानी के गोमती नगर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार देर रात करीब 2:00 बजे मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में तीन पुलिस कर्मी जहा घायल हुवे वही एक बदमाश भी घायल अवस्था में पुलिस के हत्थे चढ़ा, जिसकी इलाज के दरमियान मौत हो गई। मृत बदमाश की शिनाख्त बंगलादेशी डकैतों के गैंग का सदस्य और 50 हज़ार का इनामिया बदमाश हमजा के रूप में हुई। उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे है। पुलिस काम्बिंग करके उनकी तलाश कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक केशव तिवारी के मुताबिक रात करीब दो बजे डीसीपी पूर्वी की क्राइम सर्विलांस टीम के साथ गोमती नगर थाने की पुलिस रेलवे ट्रैक के आसपास सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान कुछ बदमाश वहां दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायर झोंक दिया। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। बदमाशों की गोली से आरक्षी रामनिवास, मुकेश चौधरी और नरेंद्र बहादुर जख्मी हो गए, वही जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी है।
पुलिस टीम पर फायरिंग की सूचना पर आसपास के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। सूचना मिलने पर गोमती नगर विस्तार, विभूति खंड, चिनहट सहित आसपास के कई थानों की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। वही डीसीपी पूर्वी संजय सुमन एसीपी गोमती नगर श्वेता श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गई हैं।











