वाराणसी : कोतवाली थाना क्षेत्र के रामघाट में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जांच में

शाहीन बनारसी (इनपुट – पवन जायसवाल)
वाराणसी। वाराणसी कोतवाली थाना क्षेत्र के रामघाट पर आज सुबह एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में हडकंप मच गया। लाश पर लगी चोटों के निशान हत्या की आशंका को पैदा कर रहा है। मृतक के पास से शिनाख्त का कोई भी कागजाद बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिल रही जानकारी के अनुसार, समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त का भरसक प्रयास कर रही है। साथ ही मृतक के साथ घटित घटना की जानकारी के लिए आस-पास के सीसीटीवी कैमरो की पड़ताल जारी है और पुलिस मृतक की शिनाख्त हेतु प्रयासरत है।











