सड़क हादसे में भाजपा नेता व पूर्व प्रधान की मौत

संजय ठाकुर/कमलेश कुमार
(मऊ): कोपागंज थाना अंतर्गत के बाड़ा गांव निवासी भाजपा नेता व पूर्व प्रधान विजय कुमार राजभर पुत्र स्वर्गीय रामबदन राजभर 50 वर्षीय मंगलवार की देर रात आजमगढ़ जिले के अहीरौला थाना क्षेत्र में सड़क हादसा में मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल।

परिजन पुलिस की सूचना रात को ही आजमगढ़ के लिए चल पड़े। पूर्व प्रधान बहुत ही सरल स्वभाव के समाजिक व्यक्ति थे। विजय कुमार राजभर बाड़ा गांव के लगातार 10 वर्ष प्रधान रहे चुके थे। मृतक प्रधान की पत्नी सावित्री देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। पूर्व प्रधान का पुत्र नन्दन कुमार राजभर है।जिसकी शादी हो चुकी है।और लड़की प्रियंका 25, पूजा 22, अंतिमा 18 वर्ष की है। अभी किसी भी लड़की की शादी नही हुई है। पूर्व प्रधान की मौत की सूचना पर पुरे ग्राम सभा में मातम पसरा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी।











