अचानक बढ़ा घाघरा नदी का जलस्तर, खतरे के निशान से 53 सेमी ऊपर पहुंचा

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। केन्द्रीय जल आयोग तुर्तीपार की रिपोर्ट के अनुसार एल्गिन ब्रिज के अपस्ट्रीम में बाराबंकी से करीब 7 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने व नेपाल व उत्तराखण्ड में भारी वर्षा होने के कारण अचानक दो तीन दिनों में घाघरा नदी के जल स्तर में करीब सवा दो मीटर पानी बढ़ गया है। जब कि घाघरा नदी का जल स्तर चेतावनी विन्दू 63.010 मीटर से करीब 80 सेमी नीचे जा चुका था।












