अनपरा और हरदुआगंज में कोयला संकट, पारीछा में एक इकाई बंद

शाहीन बनारसी
डेस्क। अनपरा परियोजना में रेलवे रैक से कोयला पहुँचने से डी परियोजना को थोड़ी राहत तो महसूस हुई है मगर अनपरा परियोजना में कोयला संकट चरम पर पहुंच गया है। अनपरा ए व बी परियोजना में जहां एक दिन का भी कोयला नहीं बचा है, वहीं डी परियोजना में भी महज दो दिन का कोयला शेष है।

अनपरा डी परियोजना में 35047।82 एमटी कोयले का स्टॉक है। इससे निगम की नवीनतम परियोजना से दो दिन तक विद्युत उत्पादन हो सकता है। दूसरी तरफ प्रदेश सरकार के त्योहारी सीजन में रात्रि में किसी भी स्थिति में कटौती न करने के फरमान से पीक आवर में शाम छह बजे से रात 11 बजे तक इकाइयों के फुल लोड पर चलाए जाने से प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बृहस्पतिवार सुबह परियोजना में कुल कोयले का स्टॉक 58673।58 एमटी रहा।











