कानपुर- चिल्ड्रेन ग्रोथ पब्लिक स्कूल में हुआ वैक्सीन कैम्प का आयोजन।

मो0कुमेल
कानपुर। कोरोना को हराने के लिए सरकार लगातार अथक प्रयास कर रही है, जिसके चलते जगह जगह पर सरकार द्वारा वैक्सीनेशन कैम्प लगाकर लोगो को वैक्सीन लगाई जा रही है। ताकि कोरोना को हराया जा सके और लोगो को बचाया जा सके। इसी अभियान के तहत कानपुर के जाजमऊ स्थित चिल्ड्रेन ग्रोथ पब्लिक स्कूल में वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमे लगभग 500 लोगो ने वैक्सीन लगवाई।












