गोरखपुर – 2 शातिर मोबाइल स्नेचर चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे

ए जावेद /एम रूम्मान
गोरखपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले दो शातिर मोबाइल लुटेरों अविनाश निषाद और विकास पुत्र जयलाल को एक अदद ब्लू मल्टीमीडिया मोबाइल रेडमी के साथ प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर की टीम ने तरंग ओवर ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया।

सुचना पर विश्वास करके थाना प्रभारी मौके पर पहुचते है तो पुलिस को देख दो युवक भागने का प्रयास करते है। मगर सतर्क पुलिसिंग का उदहारण पेश करते हुवे पुलिसकर्मियों ने दौड़ा कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस मामले में विधिक कार्यवाही कर रही है।











