जेल से मिली शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान को रिहाई, आर्थर रोड जेल अपने बेटे को लेने खुद पहुचे शाहरुख़ खान

आफताब फारुकी
आर्यन खान को जेल से रिहाई मिल गई है। फैंस का भारी हुजूम जेल के बाहर देखने को मिल रहा है वहीं मन्नत के बाहर भी सभी लोग आर्यन की स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं। आर्यन खान को लगभग एक महीने बाद जेल से रिहाई मिल गई। पिता शाहरुख खान आर्यन को लेने पहुंचे थे। मन्नत और जेल के बाहर फैंस की भीड़ लगी है। घर पर सभी आर्यन की स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं।

शाहरुख़ खान के गाडी से ही आर्यन खान आर्थर रोड जेल से बाहर आकर वापस मन्नत के तरफ चले गए है। मन्नत के बाहर भारी हुजूम लोगो का जमा है। ये अधिकतर शाहरुख़ खान के प्रशंसक है। मन्नत के बाहर रोज़ लगने वाली भीड़ से कही ज्यादा भीड़ आज इकठ्ठा है। अभी तक शाहरुख़ खान की किसी भी तरीके की कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई है।











