फैजुल हसन के हयात में शरीक हुई नाहिद

ए0 जावेद
वाराणसी। शहर के नई सड़क इलाके के रहने वाले चार्टेड एकाउंटेंट फैजुल हसन अभी तक दुसरे की बैलेंस शीट बनाते थे। मगर अब उनकी हयात में शरीक होकर नाहिद उनके ज़िन्दगी की बैलेंस शीट का ख्याल रखेंगी। कल रविवार को फैजुल हसन का अकद गोरखपुर के वाहिद अली की सुपुत्री नाहिद से हुआ।












