बिल्थरा के लाल कोबरा कमांडो अनूप गुप्ता को मिला बहादुरी के लिए प्रशस्ति पत्र

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया). बिल्थरा के लाल कोबरा कमांडो अनूप गुप्ता को उनकी बहादुरी के लिए कोबरा बटालियन से प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही उनके गृहक्षेत्र में खुशी की लहर देखने को मिली।

सोशल मीडिया पर भी उन्हें मित्रो और शुभचिंतको द्वारा लगातार बधाई संदेश मिलते रहे। कोबरा कमांडो अनूप गुप्ता से बात करने पर पता चला कि फिलहाल वो छत्तीसगढ़ के नक्सली बेल्ट सुकमा जिले में कार्यरत है। पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे है।











