रेल पटरी पर मिला युवती का शव

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। बेल्थरा रोड स्टेशन व किडिहरापुर के मध्य ग्राम मलेरा के पास रेल विभाग के किमी 39/6 के पास रेलवे लाइन ट्रैक पर एक अज्ञात युवती का शव रविवार की मध्य रात्रि करीब 11:55 मिनट पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। रेल विभाग की सूचना के अनुसार ट्रेन नम्बर 09490 उसी समय रन थ्रू रवाना हुई थी।












