लखीमपुर खीरी हिंसा प्रकरण : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की ज़मानत अर्जी पर अब होगी 3 नवम्बर को सुनवाई

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी. यूपी के लखीमपुर खीरी में हुए तिकोनिया हिंसा कांड के मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत अर्जी पर आज फिर तारीख मिली है. अब आशीष मिश्रा की जमानत अर्जी पर 3 नवंबर को सुनवाई होगी। सीजीएम कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद जिला जज की कोर्ट में आशीष मिश्रा की जमानत अर्जी डाली गई थी:

अब आशीष मिश्रा की जमानत अर्जी पर 3 नवंबर को सुनवाई होगी।वही तिकोनिया हिंसा कांड में किसानों की मौत के आरोपी आशीष पांडेय और लवकुश राणा ने बुधवार को जिला जज की कोर्ट में अपनी जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। जिला जज ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 3 नवंबर की तारीख मुकर्रर की है।











